पंचकुला, १२ जुलाई [एजेंसी]। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर और आने वाले राज्यों के चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने आयोजित रैलियों के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद कुछ सांसदों के टिकट कटना तय है। वहीं नए चेहरों को मौका मिल सकता है। इस बार केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर काफी गंभीर दिखे मोदी। वहीं चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सभी 10 भाजपा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड लिए है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा में संचालित हो रही केंद्र सरकार की योजनाओं कि वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। वहीं अपने राज्य में चल रही जनकल्याण की योजनाओं का फीडबैक दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से प्रदेश की एक-एक लोकसभा सीट पर बारीकी से चर्चा कर जायजा लिया। इस दौरान केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की रैलियां आयोजित की गई हैं, जिस मंत्रियों से बैठक कर एक रोड मैप तैयार किया गया। गौरतलब है कि इस फीडबैक के बाद राज्य में कुछ सांसदों के टिकट कट सकते हैं और नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद नई दिल्ली में बताया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने गांवों में जमीन का लाल डोरा खत्म करने के लिए स्वामित्व योजना आरंभ की थी। हरियाणा की इस योजना को पसंद करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे पूरे देश में लागू किया। प्रधानमंत्री ने राज्य में स्वामित्व योजना के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उन्हें बताया गया कि लाल डोरा खत्म होने के बाद जमीन के विवाद निपटने लगे हैं तथा लोग अपनी प्रापर्टी का पंजीकरण भी करा रहे हैं। प्रदेश के साढ़े छह हजार गांवों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने मोदी को भारत नेट परियोजना के अंतर्गत गांवों को नेट से जोडऩे की प्रगति से भी वाकिफ कराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी गांवों में स्थापित ग्राम सचिवालय, स्कूल, कालेज व आंगनबाड़ी, पीएचसी तथा सीएचसी केंद्रों को नेट से जोड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति से भी अवगत कराया गया है। हालांकि राज्य में प्राकृतिक आपदा से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यहां संतोषजनक स्थिति है और पानी उतर रहा है। यमुना में तीन लाख 60 हजार क्यूसिक पानी था, जो तीन लाख से नीचे आ गया है। सरकार की नजर लगातार राहत व बचाव कार्यों पर बनी हुई है। बाक्स प्राकृतिक आपदा से पांच लोग मरे, नुकसान की भरपाई करेगी सरकार मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा से अभी तक राज्य में पांच लोगों के मरने की खबर है। हरियाणा के आसपास के राज्यों खासकर हिमाचल प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं। राज्य में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इससे जरूरी लोगों को राहत है, जिस पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार हर तरह के नुकसान की भरपाई अपनी ओर से करेगी। बाक्स राहुल हरियाणा में रह लें, कांग्रेसियों का झमेला खत्म हो जाएगा हरियाणा में बार-बार आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तंज कसा है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा में रहने का शौक है तो यहीं रहें। राहुल गांधी यहां रहेंगे तो बाकी हरियाणा कांग्रेस का झमेला भी खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी अभी कुछ बने तो हैं नहीं, यहां रहकर भी अपना दावा पेश कर दें। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के दावों को खारिज करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। इसलिए कांग्रेस नेता उम्मीद कायम रखते हैं। वरना उनके साथ लगे हुए कार्यकर्ता भी भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के हक में माहौल है, किस तरह से तीसरी बार सरकार बने, इस पर मोदी से विस्तृत चर्चा हुई है। कांग्रेस के लोग सपने लेना छोड़ दें। लोगों को रात को सपने आते हैं, लेकिन कांग्रेस दिन में भी सपने लेती है। उनकी केंद्र व राज्य की सरकारों के कारनामें लोगों को अच्छी तरह से याद हैं। ———————–