भाजपा विधायक ने शिंदे गुट के नेताओं पर थाने में की फायरिंग, आरोपी सहित ३ लोग गिरफ्तार

ठाणे, 0३ फरवरी ।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के अंदर ही भाजपा विधायक और शिंदे गुट के नेताओं के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह वारदात उल्हासनगर में एक पुलिस स्टेशन में घटी है, जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता को भाजपा विधायक ने गोली मारकर घायल कर दिया है। शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड गोलीबारी को घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से कुछ विवाद चल रहा था।
इस बात को लेकर दोनों पुलिस स्टेशन में शिकायत करने पहुंचे थे। तभी विवाद बढऩे पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी। घायल शिवसेना नेता महेश गायकवाड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने फिलहाल उनकी हेल्थ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में यह घटना हुई थी। दोनों नेता पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी यह झड़प हो गई। इस मामले की जांच कर रहे डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि जांच चल अभी चल रही है।

RO No. 13467/11