
चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एम सी बी जिले में दिनांक 13जनवरी जिला स्तरीय मण्डल सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का आयोजन मुख्यवक्ता अनमोल झा, भारतीय जनता पार्टी जिला एम सी बी जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, भाजपा जिला महामंत्री रामलखन सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी कोमल पटेल के आगमन के श्रीगणेश हुआ। सर्वप्रथम उक्त उल्लेखित मंचासीन अतिथियों द्वारा मां भारती, श्रद्धेय स्व श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, श्रद्धेय स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम परिचय भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने दिया, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी ने संबोधित करते हुए चुनाव की जीत की बधाई दी एवं जीत की कठिन परिश्रम के लिए युवाओं का पीठ थपथपाई।राम लला मंदिर निर्माण एवम प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में विविध कार्यक्रमो की जानकारी देते युवाओं का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला प्रभारी अनमोल झा ने चुनाव जीत का विजय बधाई देते हुए कहा कि जीत अभी पूरी नही हुई है, अभी छग प्रदेश के लोकसभा के 11सीटों में जीत से पूरी होगी। वहीं 25जनवरी को जिले के दोनों विधानसभा में अलग अलग जगहों पर 25जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन आयोजित सुनिश्चित किए जाएं। वहीं उस सम्मेलन के तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लगभग 4.30 बजे छग शासन के कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य कल्याण विभाग श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने व्यस्तम कार्यक्रमों के बावजूद भाजयुमो के उक्त कार्यक्रम में पहुंचे, चुनाव जीत के बाद पहली बार भाजयुमो के कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अपने बीच पाकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला भाजयुमो कार्यक्रताओं ने कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल(स्वास्थ एवं कल्याण विभाग) का गजमाला, बुके से स्वागत किया। उक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चुनाव की जीत की खूब बधाई.. लेकिन जीत से अभी संतुष्ट नहीं होना है।पूरा ऊर्जा के साथ काम करें परिणाम की चिंता न करें,वन बूथ ट्वेंटी यूथ कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने को भाजयुमो कार्यकर्ताओं को आह्वान किए। उक्त कार्यशाला में आभार प्रर्दशन जिला महामंत्री भाजयुमो धीरजकुमार मौर्य ने किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, जिला प्रभारी अनमोल झा, जनपद पंचायत अध्यक्ष खडग़वां सोनमती उर्रे,भाजपा जिला महामंत्री रामलखन सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी कोमल पटेल, भाजयुमो द्वय जिला महामंत्री धीरजकुमार मौर्य, हिमांशु श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गण राकेश बर्मन, आनंद ताम्रकार, संस्कार केसरवानी, सौरभ सिंह, जलील शाह, अखिलेश मिश्रा,जिला मंत्री सुषमा दास, संजीत झा, दल प्रताप, रजनीश गुप्ता कन्या शक्ति संयोजिका शीतल गायग्वाल, तान्या तोमर सहित मण्डल अध्यक्ष चिरमिरी मनीष खटिक, दिलीप सेन, राहुल जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, कोमल मौर्य,नन्हू भुरतिया, कुलदीप तिवारी, रामगोपाल यादव, मुकेश यादव आदि उपास्थित रहे।























