भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे : सीतारमण

नईदिल्ली, 0१ फरवरी ।
* एक करोड़ परिवारों को मिली 300 यूनिट निशुल्क बिजली
* हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया
* मिडिल क्लास को मोदी सरकार का तोहफा, 4 जातियों पर फोकस
* आयकरदाताओं को राहत नहीं, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
* राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1 फीसद रहने का अनुमान
* हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होकर 149 हुई
* 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला
* युवाओं की जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
* मोदी सरकार ने 3000 आईटीआई खोले ००

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 10 वर्ष में अर्थव्यवस्था में काफी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसने तरक्की की है। जब वे प्रधानमंत्री बने, तब कई चुनौतियां मौजूद थीं। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार ने इन चुनौतियों का सामना किया। जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बूते हम लोगों तक पहुंचे। औसत वास्तविक आमदनी 50 फीसदी बढ़ी है। महंगाई दर संभली हुई है। परियोजनाएं समय पर पूरी हो रही हैं। लोग अच्छे से रह रहे हैं और अच्छी आमदनी कर रहे हैं। बड़ी योजनाओं की प्रभावी तरीके से और समय पूरा किया जा रहा है। जीएसटी ने एक देश, एक मार्केट और एक टैक्स की धारणा को मजबूत किया है। आईएफएससी ने वैश्विक वित्तीय निवेश का रास्ता खोला है। गरीब का कल्याण, देश का कल्याण, हम इस मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। सबका साथ के उद्देश्य के साथ हमने 25 करोड़ लोगों को विविध तरह की गरीबी से बाहर निकाला है। भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा, पिछले 10 साल में हमने सबके लिए आवास, हर घर जल, सबके लिए बैंक खाते जैसे कामों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। अन्नदाताओं की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया। पारदर्शिता के साथ संसाधनों का वितरण किया गया है। हम असमानता दूर करने का प्रयास किया है ताकि सामाजिक परिवर्तन लाया जा सके। प्रधानमंत्री के मुताबिक गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता, ये ही चार जातियां हैं, जिन पर हमारा फोकस है। उनकी जरूरतें, उनकी आकांक्षाएं हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। देश को नया उद्देश्य और नई आशा मिली। जनता ने सरकार को फिर बड़े जनादेश के साथ चुना। हमने दोगुनी चुनौतियों को स्वीकार किया और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम किया। हमने सामाजिक और भौगोलिक समावेश के साथ काम किया। सबका प्रयास के मंत्र के साथ हमने कोरोना के दौर का सामना किया और अमृतकाल में प्रवेश किया। इसके नतीजतन हमारा युवा देश के पास अब बड़ी आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं। हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में हमारा 4 जातियों पर फोकस है। उन्होंने कहा कि महिला, गरीब, युवा और किसान ही हमारे फोकस में हैं। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार ने 70 फीसद महिलाओं को अपना घर देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस जल्द से जल्द सभी गरीबों को खुद का घर देने का है। वहीं कौशल भारत मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित और पुन: कुशल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 3000 नए आईटीआई स्थापित किए हैं। बड़ी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा, 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय हैं स्थापित किए हैं। पीएम मुद्रा योजना में 43 करोड़ का ऋण दिया गया है। देश को युवाओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने एशियन गेम्स में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान सम्मान योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है। किसानों को कई तरह का समर्थन दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ाने पर हमारी सरकार का जोर है। उन्होंने कहा कि हमने 3000 आईटीआई खोले हैं। सीतारमण ने कहा कि 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। मोदी सरकार में 1 करोड़ महिलाएं लखपति बनीं है। उन्होंने कहा कि हमने लखपति दीदी योजना चलाकर लोगों को फायदा पहुंचाया है। मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही हाउसिंग प्लान लाने की तैयारी में है, जिससे सभी को सस्ता घर मिलेगा। देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होकर 149 हो गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में 1000 से ज्यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया है। मोदी सरकार के राज में उद्योगों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है। वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं की उद्यमशीलता में 28 प्रतिशत का उछाल आया है। वित्त मंत्री ने बताया कि रूफटॉप सोलराइजेशन से एक करोड़ परिवार को प्रत्येक महीने 300 यूनिट निशुल्क बिजली दी गई है। सरकार का फोकस लोगों को बेहतर रेल सुविधा देने का है। इसी के चलते वंदे भारत पर सरकार खासा ध्यान दे रीह है और इसी के अनुरूप ट्रेन की 40 बोगियां अपग्रेड होंगी। सरकार ने इस बार आयकरदाताओं को कोई राहत नहीं दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 साल में तीन गुना बढ़ा है। करदाता 2.4 गुना बढ़े हैं। करदाताओं का योगदान देश के विकास में काम आ रहा है। हम करदाताओं की सराहना करते हैं। सरकार ने कर दरों को कम किया है। लागू हो चुकी नई कर योजना के तहत सात लाख रुपये तक अब कोई कर नहीं हैं। कॉर्पोरेट टैक्स भी कम हुआ है। नए फॉर्म 26्रस् से टैक्स फाइल करना आसान हुआ है। 2013-14 में 93 दिनों के बजाय अब 10 दिन में रिफंड मिल रहा है।

RO No. 13467/11