बैकुंठपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा में बैठकों और मंथन का दौर जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों का दौरा भी लगातार हो रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह गुरुवार को कोरिया पहुंचीं। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक ली। बैठक में जिले की महिला मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व सद्स्य मौजूद रहे। उन्होंने आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री ने चुनावी वर्ष को देखते हुए जिला महिला संगठन को रिचार्ज करने बुथ मजबूत करने के संबंध में टिप्स दिया। और आने वाले आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत करने, केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की। राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री आरती सिंह ने कहा कि वे खुद जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव जाकर लोगों से मिलेंगी। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लोगों को कितना लाभ मिल इसकी भी जानकारी लेंगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंत्री आरती सिंह ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली सरकार जनता के वादे पर खरा नहीं उतरी। कांग्रेस का घोषणा पत्र महज आश्वासन बन कर रह गया है। भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार व अवैध उगाही चल रही है। उन्होंने भूपेश सरकार पर शराब, कोयला, रेत सहित अन्य घोटालों के आरोप लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, प्रवीण सिंह, मंजू जीवननी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।