
अकलतरा। विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने विधायक निधि व अन्य मदों से विकास कार्य मंजूर किए हैं। इसके तहत ग्राम तागा में सामुदायिक भवन निर्माण, तिलई में हनुमान मंदिर के पास और जैत खांभ के पास मंच निर्माण कार्य, घनवा में चौक के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण, ग्राम देवरी (कटनई)में सीसी रोड निर्माण और बरपाली के धनुवारपारा में मंच और सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 30 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में विधायक सिंह ने कहा कि गांव में सामुदायिक भवन, मंच निर्माण, सांस्कृतिक मंच और सीसी रोड का निर्माण कार्य होने से गांव के लोगों को सामुदायिक कार्यों में सुविधा मिलने के साथ गांव के लोग सुविधापूर्वक आवागमन कर सकेंगे। अकलतरा विकासखंड में विधानसभा निर्वाचन विकास निधि और अन्य मदों से लगातार विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत में राशि मंजूर की जा रही है। समय के साथ गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य किया जाए। गांव में अन्य विकास कार्यों की मांगों पर विधायक द्वारा विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, मोहन लाल यादव, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन, मोहन दास मानिकपुरी, दुर्गा दास मानिकपुरी, जयपाल सिंह, मनीलाल कौशिक, रामखीलावन कौशिक दिल हरण बरेठ देवराज कुर्मी, दयाराम कुर्रे, सुरेश कुमार, अरुण कुमार, भागीरथी किरण, लतेल प्रधान, जानकीबाई, मुकेश कौशिक, केवल भारद्वाज, शशिशेखर जगत उपस्थित रहे।
























