भगतदेवरी। मंत्री लखमा की अगुवाई में चलाया बूथ चलो अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा अंतर्गत बूथ चलो अभियान 7 जुलाई को किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ चलो अभियान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल को प्रभारी बनाया गया था।इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सागूनढाप, ढाबाखार, तिलंजनपुर, सिरको के बूत में पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन की महती योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है या नहीं और योजनाओं का लोगों को फायदा मिल रहा है या नहीं इस पर चर्चा की गई। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप ने लोगों को बूथ में सतत योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति डॉ. हेमंत कौशिक, मंडी संचालक रामकुमार पटेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश विशाल, महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूर्णिमा चौहान, आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रमणि सिदार, प्राधिकृत अधिकारी वीरेंद्र सागर, सतपात सिदार, लेकरू नंद, दिलबाग सिंह छाबड़ा, वीरेंद्र प्रधान, भरत विशाल आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज़ 7 बागबाहरा ग्राम आमाकोनी में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान केबिनेट मंत्री कवासी लखमा की अगुवाई में शुक्रवार को संपन्न हुआ। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ प्रबंधन संबंधी बैठक लेते हुए संबंधित बूथों के पदाधिकारी व बूथ प्रभारियों को पहले की ही भांति संपूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की रणनीतियों से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, बागबाहरा मंडी उपाध्यक्ष तेजन चंद्राकर, अतुल बग्गा, रवि निषाद, चंदू साहू, कोमल महानंद, समलिया यादव, उषा पटेल, परसराम सोनवानी, सेवाराम साहू, मोहन कुलदीप, थलेश चंद्राकर, सविता गोस्वामी, स्वामी चंद्राकर, गणेश शर्मा, केजू चक्रधारी, अंकित बागबाहरा, एडिसन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।