मंदसौर। गरोठ नगर परिषद के फिल्टर प्लांट पर शनिवार सुबह क्लोरीन गैस के सिलेंडर से गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया। इस गैस लीकेज के कारण नगर परिषद के 8 कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए। 15-20 मिनट के अंदर गैस का रिसाव होने से नजदीकी स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को छुट्टी दे दी गई। सभी को उपचार के लिए गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिल्टर प्लांट में सिलेंडर अतिरिक्त था, जिसकी वजह से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कर्मचारियों ने तत्काल सिलेंडर को पानी के टैंक में डुबाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस गैस लीकेज के कारण नगर परिषद के 8 कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए। इन कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आने और आंखों से आंसू बहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कर्मचारियों में 26 वर्षीय अंकित मालवीय, 30 वर्षीय महेंद्र मालवीय, 29 वर्षीय राहुल गणावा, 29 वर्षीय आशीष गणावा, 26 वर्षीय पंकज ग्वाला, 50 वर्षीय मांगीलाल, 40 वर्षीय विनोद और 42 वर्षीय बंटी शामिल हैं।