मड़वा मिडिल स्कूल के शिक्षक हुए बीमार पढ़ाई बाधित होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

जांजगीर चांपा। बलौदा ब्लाक के ग्राम मड़वा के मिडिल स्कूल में ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। उनकी मांग है कि स्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों के लकवाग्रस्त होने से वे पढ़ाने में अक्षम हैं और गणित व अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ाई नहीं हो पाती। स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक दुर्गेश दुबे लगभग पांच साल से लकवा ग्रस्त हैं और वे कार्य करने में अक्षम हैं जबकि गणित के शिक्षक संतोसदास मानिकपुरी लगभग 6 माह से लकवा ग्रस्त हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं हो रही है। बीईओ, डीईओ और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत के बाद भी कोई व्यवस्था यहां नहीं बनाई गई। इसलिए ग्रामीणों ने स्कूल में आज सुबह ताला जड़ दिया और शिक्षकों की व्यवस्था होते तक तालाबंदी रखने की बात कही है।
विद्यालय में इस सत्र में एक भी नया प्रवेश नहीं हुआ है। पठन-पाठन ठप है। विद्यालय का सालाना फंड लैप्स हो गया है। शिक्षकों की व्यवस्था नहीं है। हैं। एक साल पहले शिक्षा निदेशक व मुख्य शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अधिकारियों ने इसमें कोई रुचि नहीं ली। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य शिक्षा अधिकारी खुद यहां आकर व्यवस्था का संज्ञान नहीं लेंगे तालाबंदी जारी रहेगी।
छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ताला जड़ दिया है। बच्चों का कहना है कि, टीचर गुटखा खाकर आते हैं। उनके मुंह से बदबू आती है और अच्छे से पढ़ा भी नहीं पाते। मामला बलौदा विकासखंड का है।
गुटखा खाते हैं शिक्षक, आती है बदबू
कक्षा 8वीं की छात्रा ने कहा कि, सुरेश दुबे और संतोष दास मानिकपुरी पढ़ा नहीं पाते है। हम प्रश्न पूछते हैं, तो हमें नहीं बता पाते हैं। हमें पुस्तक से खुद से खोजना पड़ता है। नहीं मिलने पर गाइड से लेने की बात करते हैं। वह गुटखा खाते हुए कक्षा में आते हैं। जब बात करो तो मुंह से बदबू आती है। कई बार थूक भी चेहरे पर पड़ चुकी है।

RO No. 13467/11