मणिपुर की घटना शर्मसार करने वाली, संसद में जवाब देगी सरकार :पीएम मोदी

नईदिल्ली, २० जुलाई [एजेंसी]।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सत्र कई मायनों में अहम है। पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना पर कहा कि यह सभ्य समाज की घटना को शर्मसार करने वाली घटना है। इस तरह की घटना अक्ष्मय है। दुनिया के सामने देश की किरकिरी हो रही है। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है वो किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। गुनाह करने वाले कितने और कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर पर हमारी मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कही है।
ज्ञाज हो कि देश में मणिपुर हिंसा की जबरदस्त चर्चा है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के मामले में विपक्ष हमलावर है। विपक्षी सदस्य सदन में चर्चा की मांग कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब मांगा जा रहा है। वैसे सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि वह मणिपुर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई विभत्स वारदात और मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दलों की मांग पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, चर्चा होगी। संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे राजनाथ सिंह ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि मणिपुर हिंसा पर चर्चा होगी। सरकार कल ही यह कह चुकी है कि विपक्षी दलों की मांग को सरकार ने मान लिया है और सरकार संसद में मणिपुर पर चर्चा करने के लिए तैयार है। वहीं कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, ‘आज हमें शर्म आ रही है। मणिपुर में महिला के वायरल वीडियो पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कहां हैं और क्या कर रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि पीएम चुप क्यों हैं। आप कई देशों का दौरा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारत में सब कुछ ठीक है। हम पूछना चाहते हैं कि क्या आप अपने सीएम से इस्तीफा देने के लिए कहेंगे या नहीं।
सीपीआई (एम) सांसद इलामारम करीम ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। उन्होंने सदन में इस मुद्दे पर पीएम से जवाब भी मांगा है। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मणिपुर मामले में बयानबाजी तेज है। 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड निकाले जाने के मामले में विपक्ष हमलावर है और सरकार से जवाब मांग रहा है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल इस मुद्दे पर हंगामा करेंगे।

RO No. 13467/11