कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद्र पटेल आज उतरदा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेेंगे। और शक्ति केन्द्रो के संयोजक व सहयोजकों को पर्ची दिया जाएगा। इन पर्चियो को बूथो तक पहुंचने का काम होगा और लोगो को यह पर्ची बांटा जाएगा। बैठक को सफल बनाने के लिए हरदी बाजार नगर मंडल के अध्यक्ष हरीश थरवानीय, किसान मोर्चा अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन ,छतलाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। कल भी कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इस आश्य की जानकारी देते हुए कटघोरा मंडल के महामंत्री राजेन्द्र टंडन ने बताया कि शक्ति केन्द्रो के संयोजक व सहयोजकों को काम सौंपा जा रहा है। जिला प्रभारी गोपाल साहू जिला महांमत्री संतोष देवांगन ने भी कार्यकर्ताओं को भी दिशा-निर्देश दिया ।भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह भी आज करतला नगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना ने दी है।