मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन

भोपाल, २९ जुलाई ।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। हृदय में परेशानी के कारण आरिफ अकील को उपचार के लिए राजधानी के अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल में ही उनका निधन हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ही आरिफ अकील को हृदय संबंधी बीमारी हुई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उन्होंने खुद चुनाव लडऩे की बजाय अपने बेटे आतिफ को चुनावी मैदान में उतारने की बात कही थी। बेटे के चुनाव प्रचार में भी अस्वस्थ होने के बावजूद में शामिल हुए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी का निधन अत्यंत दु:खद है। आदरणीय अकील साहब का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा हेतु समर्पित रहा और वे सदैव लोकप्रिय नेता रहे। आपका निधन अपूर्णीय क्षति है। आरिफ अकील 1990 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

RO No. 13467/11