सीतामढ़ी, २७ दिसम्बर ।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 8 नवंबर, 2005 को सीतामढ़ी दौरे पर आए थे। तब उन्होंने बिहार में पूर्णिया, सहरसा के बाद सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा हवाई फील्ड में जनसभा को संबोधित किया था। उनके साथ तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव भी थे। 2005 में विधानसभा का चुनावी वर्ष था। राजद के प्रत्याशी मो. ताहिर उर्फ छोटे खान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने तत्कालीन पीएम एवं रेलमंत्री आए थे।हालांकि, इस चुनाव में यूपीए समर्थित राजद प्रत्याशी छोटे खान को शिकस्त मिली थी और भाजपा से सुनील कुमार पिंटू चुनाव जीत गए थे।
पिंटू को इसका इनाम भी मिला था और वह तत्कालीन नीतीश सरकार में पर्यटन मंत्री बने थे।यह जानकारी तत्कालीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विमल शुक्ला ने दी है। इधर, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत जिलेवासियों में मायूसी छा गई। उन्होंने बताया कि इस सभा की अध्यक्षता सत्तारूढ़ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष होने के नाते हमने की थी। बागमती नदी से बाढ़ की तबाही से मुक्ति दिलाने की मांग प्रधानमंत्री से की थी। उन्होंने आश्वस्त किया था।
इधर, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर शोक संदेश पोस्ट किया है। उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी दुख व्यक्त किया है। पूर्व पीएम सिंह के निधन पर शोक जताने वालों में प्रदेश के स्वास्थ्य प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह शामिल हैं।
इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और कन्हैया कुमार ने भी शोक जताया है।