
कोरबा। भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा ने एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे का मन बनाया है। उन्होंने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन फार्म खरीदा, जिसे भरकर सोमवार को निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कोरबा जिले की कटघोरा, कोरबा, रामपुर तथा पाली तानाखार से भी पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसके तहत कटघोरा से जोगेन्दर शर्मा, कोरबा से चंद्रमा सिंह राजपूत, रामपुर से दिलीप कंवर व पाली-तानाखार से विद्याधर मरावी को प्रत्याशी बनाया है। सेक्युलर पार्टी के चारों प्रत्याशी सोमवार को अपना पर्चा भरेंगे।























