
कोरबा। साक्षी सेवा समिति द्वारा नारी प्रतिभा रत्न सम्मान 2025 का आयोजन पं मुकुट धर पांडेय साहित्य भवन समिति घंटाघर में आज शाम 4 बजे किया जाएगा। जिसमें छ ग की 51 महिलाओं को नारी प्रतिभा रत्न सम्मान 2025 प्रदान किया जाएगा। प्रांताध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या खुराना इस सम्मान समारोह का आयोजन अपनी पूरी टीम के साथ करने जा रही हैं। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉक्टर, ट्रेजरी आफिसर, प्राचार्य, व्याख्याता, एल आई सी एजेंट, ब्यूटीशियन, नर्स, शिक्षिका, समाज सेविका आदि शामिल हैं।