महिला टीचर के साथ रंगरलियां मना रहा था प्रबंधक

वीडियो हुआ वायरल तो अब स्कूल की छिनेगी मान्यता!
जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल संचालक का महिला संग अश्लील वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन के निर्देश पर बीएसए ने आरोपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वीडियो नया है या पुराना यह भी स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो में संचालक स्कूल की ही किसी महिला कर्मचारी के साथ अपने आफिस में अश्लील हरकतें करता दिखाई पड़ रहा है। सात जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पब्लिक स्कूल संचालक का उसी विद्यालय की महिला सहकर्मी संग वीडियो वायरल हुआ। इसका सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वत: संज्ञान लिया और जांच कराई तो पता चला कि उक्त वीडियो जौनपुर के सुइथाकलां स्थित एक स्कूल के संचालक का है। नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल को सौंपते हुए स्कूल की मान्यता प्रत्याहरण (वापस लेने) की संस्तुति की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी स्कूल संचालक को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट के एक्शन से पहले इस संबंध में पूछने पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने वायरल वीडियो के संज्ञान में होने से इनकार किया था। कहा कि वैसे भी इस तरह के विद्यालय उनके अधीन नहीं हैं। ऐसे में संचालक के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्रवाई का निर्णय स्कूल का प्रबंध तंत्र ही ले सकता है।
—————–

RO No. 13467/11