महिला मोर्चा की टीम के साथ जिलाध्यक्ष पारखी सक्रिय

कोरबा। दुर्ग से महिलामोर्चा की टीम कोरबा आयी हुई है। उनके साथ कोरबा महिलामोर्चा की जिलाध्यक्ष वैलाशी रत्न पारखी क्षेत्रों का दौरा कर रही है। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय के आगमन पर कोरबा महिलामोर्चा के कायकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था। इसके बाद दुर्ग महिलामोर्चा की टीम कोरबा आई उनके साथ वैशाली रत्न पारखी कई क्षेत्रों में जा रही है। इसके अलावा वैशाली रत्न पारखी ने महिलामोर्चा की टीम को सक्रिय कर दिया है। जनसंपर्क अभियान में महिलाएं भी घर से निकलने लगी है। वैसे पूरे भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे है।

RO No. 13467/11