
सीतापुर। दुष्कर्म व हत्या के आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए स्वजन व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों की समझाइश के बाद लोग सडक़ जाम बंद कर थाने जा पहुंचे। थाना परिसर में जोरदार नारेबाजी कर आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की। यहां भी प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
दरअसल सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के खुले कुएं में विवाहिता की लाश बीते 21 दिसंबर को मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपित सुनील तिर्की बीते 20 दिसंबर 2023 को मृतका से मिलने पहुंचा था। मिलने के दौरान युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की।जिसके बाद विवाहिता नाराज हो गई और दोनों के बीच कहा -सुनी हो गई। आवेश में आकर आरोपित ने महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।जिसके बाद वह उठी और लोगो को बताने की बात कह चिल्लाने लगी। विवाहिता का यह रूप देख युवक डर गया और उसने हाथो से उसका मुंह और नाक दबा दिया।युवक द्वारा मुंह और नाक दबाए जाने से महिला बेहोश हो गई। युवक अपने कंधों पर लादकर कुछ दूर ले गया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद काफी देर तक जब विवाहिता के शरीर मे कोई हरकत नही हुई,युवक द्वारा हिलाने डुलाने के बाद भी जब शरीर मे कोई हरकत नही हुई।तब उसे इस बात का एहसास हुआ कि महिला मर चुकी है।यह देख युवक घबरा उठा और उसने महिला का शव उठाकर कुछ दूर स्थित ढोढ़ी में डाल दिया।इस घटना की सूचना के बाद जब पुलिस ने मौके से शव पोस्टमार्टम हेतु हॉस्पिटल भिजवाया।तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि मृत महिला के साथ दुष्कर्म भी हुआ है।इसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए और उसने साइबर सेल की मदद से मृतका की मोबाईल को छानबीन की गई।छानबीन के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका का युवक के साथ बातचीत होता रहता था।जिसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ की।तब युवक ने कबूल करते हुए महिला की हत्या एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात कही।


























