
मुरादाबाद। दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। दुस्साहस इतना की दिनदहाड़े तमंचे लहराते हुए फायरिंग करने से कटघर में दहशत फैल गई। सनसनीखेज वारदात कटघर के सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग गांव में साेमवार की सुबह घटित हुआ। फायरिंग होने से लोग घरों में दुबक गए। बीच-बचाव को आए युवक पर भी दबंगों ने फायर झोंक दिया। शुक्र तो यह रहा कि वह बाल-बाल बच गया। दबंगों ने देसी बम भी दरवाजे पर फेंके। एक के बाद एक बम के धमाकों से गांव में दहशत फैल गई।
फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश फरार हो गए। दबंग तमंचे लहराते हुए घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी फारुख, उसका भाई आरिफ, पिता फिदा हुसैन, मेहंदी हसन, उसका भाई अरबी और शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।























