
जांजगीर चांपा। आरंग में दिनांक 6 व 7 की दरमियानी रात हुई मॉब लिंचिग के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय जांजगीर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिन्होंने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि उनका मारकर हत्या की गई है जिसमें एक युवक को नदी में कुछ लोगो द्वारा पुल के उपर से धक्का दिया गया। दूसरा व्यक्ति अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। तीसरा व्यक्ति सद्दाम खान लगभग 10 दिन के बाद रायपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। 12से 15 लोगो के द्वारा यह समाज विरोधी और कानून को अपने हाथ में लेकर तथा कथित गौरक्षकों के द्वारा किया गया। जिसमें गुड्डू खान, चांद खान और सद्दाम खान की मृत्यु हुई।
मुस्लिम समाज के द्वारा यह मांग किया गया है
कि उक्त हत्यारों को धारा 147, 148, 149, 34 व 302 के धारा के अंतर्गत अविलंब गिरफ्तार किया जाये। गौ माता जो पूरे भारत में सभी समाज एवं वर्गों के द्वारा सम्मान किया जाता है गौ-माता को राष्ट्रिय पशु घोषित कर गौ माता को हत्या करने वालो के उपर आजीवन कारावास का अपराध घोषित किया जाये। इसके अलावा गाय के मांस के निर्यातक अल कबीर और अन्य निर्यातक कंपनीयो को प्रतिबंधित किया जाये। मुस्लिम समाज ने कहा है कि चांद खान, गुड्डू खान एवं सद्दाम खान के हत्यारो को फांसी दी जाये। विगत वर्ष देश के प्रधान मंत्री मॉब लिचिंग के खिलाफ कड़ी निंदा करते हुए इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की इच्छा जताई थी उसे अमली जामा पहनाया जाये।
इसके अलावा चांद खान, गुड्ड खानं एवं स?द्दाम खान के परिजन को एक ,एक करोड़ रू. की शासकीय सहायता दी जानी चाहिए एवं परिवार के एक, एक व्यक्तियों को नौकरी दी जाय।
उन्होने आगे लिखा है कि पुलिस उन हत्यारो को पकडऩे को स्वांग रचा है। समाज सेवी कुणाल शुक्ला ने भारत सरकार से पूछा है कि गौ रक्षक के नाम पर हत्या करने वाले इसलिए बक्शे जा रहे है क्योकि वो पार्टी विशेष के कार्यकर्ता है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली से इसी पत्र को याचिका समझकर छ.ग. सरकार से जवाब मांगने की अपील की है। कचहरी चौक जांजगीर में धरना देने वालों में मो. इब्राहिम ग्रॅमन, फैज अहमद, अथ, शान,मो. सब्बीर, सलीम सिद्दीकी, मोहम्मद शरीफ, कुरैशी,शैफुद्दीन खान, शहबाज खान, तनवीर आलम,अनवर खान,अहमद सलाम खान,मोहम्मद रशीद खान,अरमान खान, अतहर रजा, गुलामुद्दीन खान,मोहम्मद नईम खान,मोहम्मद जिशान सिद्दीकी,मोहम्मद दिलदार खान, मोहम्मद जाकिर, सय्यद इरफान,आबीद खान,मोहम्मद ईमरान,दसदार सान सलीम मेमन, पप्पू खान मोहम्मद हनीफ खान आदि मौजूद थे





























