नईदिल्ली, 15 जुलाई [एजेंसी]। नई दिल्ली रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद यमुना के जलस्तर में अब लगातार कमी आ रही है। लेकिन दिल्ली में अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई थी और आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो गई। मयूर विहार फेज ढ्ढ में दिल्ली बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। यमुना नदी का जलस्तर बढऩे के बाद दिल्ली के राजघाट में जलभराव देखने को मिला। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नॉर्मल हो जाएगी। चंद्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखाएंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पाएंगे। कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें। पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है। राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बाढ़ राहत शिविरों में पानी की कमी, बिजली की कमी, भोजन की खराब गुणवत्ता को तुरंत ठीक करने को कहा है। इतना ही नहीं आतिशी ने आतिशी ने सीएस को ऐसे किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसकी ढिलाई से इन शिविरों में लोगों को परेशानी हो सकती है। यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढऩे से आईटीओ इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।