कोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के बगदेवा में कार्यरत युद्धेश्वर नायक को एसईकेएमसी बगदेवा इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। युद्धेश्वर नायक युवक कांग्रेस में भी काम कर चुके हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अनिल कुमार व उपेन्दर सिंह को जेसीसी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। कृपाराम साहू को सेफ्टी सदस्य बनाया गया है। उनकी अनुपस्थिति में युद्धेश्वर नायक सेफ्टी सदस्य के रूप में बैठक में शामिल होंगे। पिछली बार की बैठक में युद्धेश्वर नायक ही शामिल हुए हैं। एसईकेएमसी के अशोक सिंह व धनीराम साहू के अनुशंसा पर ही केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने यह जवाबदारी दी है।