युरिया का आपरेटर ने कर दिया फर्जी तरीके से वितरण

डभरा। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर के शाखा डभरा के अंतर्गत संचालित सेवा सहकारी समिति छोटे कटेकोनी के कर्मचारी नंदराम बरेठ कंप्यूटर आपरेटर पर गांव के किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से यूरिया खाद वितरण कर राशि हड़पने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत किसानों द्वारा 6 अक्टूबर को उप पंजीयक सहकारी संस्था जांजगीर में की गई थी। बताया जा रहा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा 400 बोरी यूरिया खाद का फर्जी खाद वितरण कर लाखों रुपयों राशि की अनियमितता की है। जब से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति हुई है तब से सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी हो या खाद वितरण सभी में गड़बड़ी की शिकायत आम है। इसके बाद विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं । इसी साल कंप्यूटर ऑपरेटर पर यूरिया डीएपी खाद्य वितरण में लगभग 6 लाख रूपये से अधिक की राशि की अनियमितता का आरोप है मगर उनके विरूद्ध कार्रवाई नहीं होती । विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद जांच और नोटिस देकर औपचारिकता निभा रहे हैं। उक्त आपरेटर द्वारा अपनी पत्नी सरोज बरेठ , भतीजा अनिल कुमार बरेठ, भाभी प्रेमबाई के नाम से 50-50 बोरी यूरिया ई-पास मशीन में चढ़ा दिया गया है। 16 बोरी डीएपी का कर्जगोरेलाल चंद्रा के खाते में चढ़ा दिया गया है ।

RO No. 13467/11