
गुणा, २1 अप्रैल । गुणा के कैंट थानाक्षेत्र के नानाखेड़ी में लव जिहाद की शिकार युवती के साथ हुई हैवानियत के मामले में अब मोहन यादव सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकारी तंत्र की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद अब आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है। नानाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक 23 वर्ष की युवती को पहले तो पड़ोसी युवक अयान पठान ने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसका शोषण शुरु कर दिया। आरोपित युवती पर मकान उसके नाम करने का दबाव बना रहा था और उसे हड़पना चाहता था, लेकिन युवती की मां ने कह दिया कि उसने तो मकान बेच दिया है और शिवपुरी अपने रिश्तदारों के यहां चली गई।
























