
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलिया में एक बड़ा हदसा हो गया है। रसोदा गांव में 5 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। गौरतलब है कि मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू हुआ। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू कर लिया है। मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को सख्त आदेश दिए गए है की वे जल्द से जल्द बच्ची को सकुशल बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि बच्ची को सकुशल बाहर निकालने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है। मैं भी स्थानीय प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूँ।


























