
कोरबा। विद्युत गृह स्कूल मैदान में राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सुशील गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गर्ग ने खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। यह प्रतियोगिता आगामी 27 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीम भाग ले रही है। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव एवं पार्षद नारायण, बाल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी व खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





















