
कोरबा। कल 18 फरवरी को संभाग के भाजपाई अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए रवाना होंगे। भाजपाई 12 बजे तक रायपुर पहुंच जाएंगे। ट्रेन 3 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। कोरबा जिले में भी कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए जिले में किशन अग्रवाल को संयोजक, टेकचंद अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में हरीश थरवानी, कोरबा में अजय विश्वकर्मा, रामपुर में नटवर शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ 4 अन्य सहप्रभारी भी मंडलों से लिये गए हैं। एक मंडल से 14 कार्यकर्ता को ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए पहले से ही तैयारी की जा रही थी।




























