राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह, भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी

कोरबा। अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को संपन्न होगी। इससे पहले देवस्थानों को आमंत्रण देने के बाद गृह संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। इसमें कई आयाम शामिल किए गए हैं। कोरबा नगर में राम भक्तों ने आज प्रात: शारदा विहार शिव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। वार्ड संख्या 12 और 26 में राम भक्तों ने भजन कीर्तन करने के साथ लोगों को जागरूक किया।

RO No. 13467/11