
कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर कालोनी में वेलफेयर कमेटी की टीम समय समय पर अधिकारियों के साथ कालोनी का निरीक्षण करती है। इसनकी रिपोर्ट के आधार पर कालोनी में काम होते है। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाता है। पुरानी हो चुकी कालोनी में सफाई व्यवसथा मुख्य है। कई बार नालियों के टूट जाने की वजह से सफाई व्यावस्था में बांधा पहुंचती है। वेलफेयर कमेटी के टीम में शामिल मिनीलाल साहू,मनीराम खुटे, रामलाल साहू, डी रविन्द्र, भैरव प्रजापति के द्वारा कालोनी का निरीक्षण किया गया था। सडक़ की दशा सुधारने का काम हो रहा है। पाईप लाईन भी बदले जा रहे है। मनोरंजन क्लब में भी रखरखाव का काम हो रहा है। इस सभी निर्माण कार्यो पर वेलफेयर कमेटी की टीम की नजर बनी हुई है।























