रेलवे कर्मचारी ने रेल से कटकर की आत्महत्या

चांपा बाराद्वार । बाराद्वार रेलवे फाटक पर एक रेलवे कर्मचारी द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कर्मचारी ने रेलवे स्टेशन मास्टर की प्रताडऩा से तंग आकर रेल से कटकर आत्महत्या की है। मिली जानकारी अनुसार बाराद्वार रेलवे फाटक में पोटर का काम करने वाले कर्मचारी जेठुराम पिता बिकाऊराम उम 55 साल ने आज अलसुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है और उसके साथी कर्मचारियों के अनुसार यह दूर्घटना नहीं बल्कि प्रताडऩा के कारण आत्महत्या है चीफ रेलवे स्टेशन मास्टर जी साहू के द्वारा कर्मचारियों के साथ नौकरों जैसे व्यवहार के कारण रेलवे कर्मचारी अपने को अपमानित महसूस करते हैं और इसी अपमान के चलते पोटर मैन जेठुराम ने आत्महत्या कर अपने आप को समाप्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन मास्टर पिछले आठ-दस सालों से यहां जमे हुए हैं और अपने स्थानांतरण को नेतागिरी के बलबूते रोकवाते है क्योंकि बाराद्वार औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से एक मलाईदार जगह मानी जाती है और यहां आने वाले स्टेशन मास्टर मालामाल हो जाते हैं। स्टेशन मास्टर जी साहू का स्थानांतरण जामनगर हुआ था परंतु उन्होंने नेतागिरी और रुपयों के बलबूते अपना स्थानांतरण रुकवा लिया है और अपना रौब बनाये रखने कर्मचारियों को प्रताडि़त करते हैं और आज इस प्रताडऩा से एक परिवार का मुखिया अपने परिवार को बेसहारा छोड़कर चला गया है।

RO No. 13467/11