
कोरबा। श्रावणी पर्व रक्षाबंधन को लेकर 1 सप्ताह का समय बाकी रह गया है। इस बीच कोरबा नगर और आसपास में राखियों की दुकानें सज गई हैं। बीते वर्ष के मुकाबले अबकी बार रियो की कीमतों में लगभग 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 10 से लेकर 400 रुपए कीमत वाली राखियां बाजार में उपलब्ध है लेकिन मांग औसत राखियों की है।
सैकड़ो की संख्या में रियो की दुकान कोरबा नगर और आसपास के क्षेत्र में लगी हुई है। इनके माध्यम से लोगों की जरूरत पूरी की जा रही है। महिलाओं के सहायता समूह के द्वारा धान, गोबर, कौड़ी से बनाई गई राखियां मार्केट में आ गई है और उनकी डिमांड काफी बनी हुई है। दिल्ली, कोलकाता और गुजरात में तैयार हुई राखियों ने बाजार पर कब्जा किया हुआ है। पावर हाउस रोड में राखी का कारोबार करने वाले अर्जुन क्षत्रिय बताते हैं कि इस बार राखियों की कीमतें 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। विश्लेषण किया गया है कि दूसरे देशों से आने वाले रॉ मैटेरियल और लेबर चार्ज में बढ़ोतरी की वजह से इसका सीधा असर इस व्यवसाय पर पड़ा है और कीमतें भी इसलिए बढ़ गई है। आमतौर पर लोगों के द्वारा ?200 तक की रियो की खरीदी करने पर विश्वास जताया जा रहा है। जबकि ?400 में प्राप्त होने वाली राखियों में डायमंड टच दिया गया है। हालांकि उनकी मांग बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन दिखावे के लिए कुछ ऐसी चीज बनती भी है और इन्हें रखना भी पड़ता है।





















