रोग से लडऩे की शक्ति मिलेगी बच्चों को स्वर्णबिंदु से

कोरबा। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनान्तर्गत 29 दिसंबर शुक्रवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा। जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास व उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। पतंजली चिकित्सालय के डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।

RO No. 13467/11