लखीसराय-बेगूसराय सबसे आगे, पटना में सबसे कम मतदान

पटना 0६ नवंबर ।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग हुई है। आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव की बूथ संख्या 404, 405 पर बूथ कैपचरिंग की खबर पर स्क्क अजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे। खुडयारी गांव में जवानों ने फ्लैग मार्च किया। हालांकि स्क्क ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। इधर, लालू यादव ने कहा, तवे पर रोटी पलटनी चाहिए।
मुजफ्फरपुर के 3 बूथ पर वोट बहिष्कार गायघाट विधान सभा में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार हुआ है। बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर मतदाताओं ने पुल और सडक़ निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया है। पहले फेज में 10 हॉट सीट: जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।
संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक वोटिंग -सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर जिला) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया।
पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी- फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे थे।
वैशाली के लालगंज, दरभंगा, राघवपुर में ईव्हीएम खराब होने के बाद हंगामा। वोट चोर के नारे लगे।
पटना में विधानसभा अध्यक्ष की मतदान कर्मी से बहस हुई
पटना साहिब की बूथ संख्या 238 पर बीजेपी विधायक और स्पीकर नंदकिशोर यादव से मतदान कर्मियों की बहस हो गई। नंद किशोर यादव ने विधानसभा स्पीकर का पहचान पत्र दिखाया था लेकिन मतदान कर्मी ने उनसे वोटर आई कार्ड मांग लिया। इसी बात पर विधायक नाराज हो गए। बाद में उन्हें वोटर आइकार्ड देना पड़ा। उसके बाद वोट कर पाए।

RO No. 13467/11