जम्मू। लद्दाख के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी भारतीय सेना के वीर जवानों को निरंतर प्रोत्साहित करते रहेंगे। मराठा लाइट इन्फैंट्री ने पैंगोंग झील के किनारे वीर शिवाजी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।लेह स्थित सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थापित यह प्रतिमा न केवल छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि है, बल्कि भारतीय सीमा की सुरक्षा के प्रति सेना के मजबूत इरादों का संदेश देती है।खास बात यह है कि यह अनावरण हाल में भारत और चीन के बीच हालिया बातचीत के बाद डेमचोक और देपसांग क्षेत्रों में सेना हटाने के समझौते के बाद हुआ है। इसे दोनों देशों में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सेना की 14वीं कोर ने एक्स पर लिखा कि यह प्रतिमा वीरता, दूरदर्शिता और अटल न्याय की प्रतीक है। यह भारतीय शासक अपने साहस और हौसले से पीढिय़ों की प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।