अकलतरा। लायंस क्लब ऑफ अकलतरा सिटी के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जेपी अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, जोन चेयरपर्सन लायन सुरेंद डनसेना, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लायन आशीष अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। शपथ अधिकारी लायन पवन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल लिखमानिया, उपाध्यक्ष विनोद सिंघानिया, चंद्रशेखर बगडिय़ा, मदन जैन, सचिव रतन अग्रवाल, सह सचिव अनिमेष केडिया, कोषाध्यक्ष नरेश केडिया, सहकोषाध्यक्ष मदन ताम्रकार, एडमिनिस्ट्रेटर गगन, सिंघानिया, टेमर मुकेश केडिया, टेल ट्विस्टर लक्ष्मीकांत जैन एवं संचालक मंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जेपी अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब की स्थापना सन 1917 में हुई थी। विश्व के 210 देशों में लायंस क्लब संचालित है।विश्व की सबसे बड़ी सेवाभावी संगठन है, लायंस क्लब अकलतरा द्वारा इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन करने के साथ सामाजिक क्षेत्रों में कई कार्य किए जा रहे हैं। लायंस क्लब अध्यक्ष जुगल लिखमानिया ने कहा कि वर्षा ऋतु में लायंस क्लब द्वारा क्षेत्र में वृहद रूप से पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगर में स्वास्थ्य शिविर अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मंजू सिंह से लायंस उद्यान की स्थापना के लिए शासन से शासकीय भूमि दिलाने की मांग की। कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा, जी चिट्टी बाबू, नरेश अग्रवाल, चंद्रमोहन सब्बरवाल, दीनदयाल अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।