
काहिरा। लाल सागर में एक और जहाज को हाउती आतंकियों की ओर से डुबो दिया गया। इससे पहले दो मार्च को एक ब्रिटिश जहाज रूबीमार हाउती हमले में डूब गया था। लाइबेरियन झंडे वाले ग्रीक के जहाज ट्यूटर पर 12 जून को दो बार हमला बोला गया। वह कोयला लेकर जा रहा था। पहले रिमोट कंट्रोल से चलने वाले विस्फोटकों से भरे वोट को जहाज से टकरा दिया गया। बाद में जहाज पर मिसाइलों से हमला बोला गया। इसमें जहाज पर मौजूद एक क्रू सदस्य की मौत हो गई। यह हमला बंदरगाह शहर होदेइदाह से लगभग 66 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में किया गया।ब्रिटिश मेरीटाइम ट्रेड आपरेशंस (यूकेएमटीओ) की ओर से कहा गया है कि अंतिम समय में रिपोर्ट किए गए स्थान पर सैन्य अधिकारियों को मलबा और चारों ओर तेल फैला नजर आया। हालांकि, ट्यूटर के मैनेजर की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।