
जांजगीर-चांपा। शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मड़वा ब में प्राचार्य योगेंद्र शुक्ला के दिशा निर्देशन व हसदेव के हीरो प्रभारी व्याख्याता शदीपक कुमार यादव के संयोजन में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया गया। जिसमें 46 अभिभावक उपस्थित थे। व्याख्याता दीपक यादव ने पालक सम्मेलन की जानकारी दी । उन्होंने सभी अभिभावकों से घर मे पढ़ाई का वातावरण निर्मित करने के लिए पढ़ाई का कोना बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के एक कक्ष के एक कोने में मॉडल पढ़ाई का कोना बनाकर प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की अध्य्यापन व्यवस्था व बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए सुझाव मांगे गए। जिसमे पालको की ओर से भुनेश्वर कंवर व भारती देवी साहू ने अपने विचार रखे ।प्राचार्य योगेंद्र शुक्ला ने कहा कि विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी के बेहतर परीक्षा परिणाम देने तत्पर हैं। इसके लिए शिक्षक छात्र के अलावा सबसे महत्वपूर्ण घटक अभिभावक ही हैं। जिनको शामिल किए बिना हम अपने विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण व शिक्षण नहीं दे पाएंगे। पहली बार यह प्रयास हुआ है। आशा है कि हम तीनों घटक मिलकर बेहतर परिणाम की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने 10 वीं , 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को अपने निजी खर्च पर हवाई जहाज की नि:शुल्क यात्रा कराने की बात कही। व्याख्याता रामकुमार देवांगन, होमेश्वर प्रसाद साहू, रमेशचंद्र देवांगन, गिरजाशंकर साहू,सुखसागर निराला ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक रमेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभा तिवारी, कविता साहू अनिता ताण्डेय अभिषेक पाठक आशुतोष शर्मा, श्वेता जायसवाल, यू एल खूंटे, तीजराम साहू, प्रमोद साहू, तेजसिंह कंवर का सहयोग रहा।