कोरबा। विद्युत मंडल में श्रमिक संगठनों के द्वारा सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पर बिजली कर्मचारी संघ इंटक व जनता यूनियन सक्रिय है। बिजली कर्मचारी संघ का प्रभाव सबसे ज्यादा है। विद्युत मंडल एचटीपीपी में राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में अजय मिश्रा, मदन मोहन पाण्डेय, केदार राठौर, हेतराम सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय है। कोरबा पूर्व में प्रदेश सचिव नवरतन बरेठ, संदीप राठौर, आशीष शर्मा, श्यामसुंदर खुंटे, पूर्णिम साहू के द्वारा सदस्य बनाये जा रहे है। लैंको में शिव पाटले, भीम सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे है। इस संबंध में नवरतन बरेठ ने बताया कि जिसके पास सबसे अधिक सदस्य है वहीं संगठन आगे बढक़र काम करता है। पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारी संघ मजबूत माना जाता है।