विधायक पटेल सडक़ निर्माण कार्य का करेगें भूमि पूजन

कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद्र पटेल आज सरईसिंगार में दीपका हरदी बाजार सडक़ मार्ग निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करेगें। हरदी बाजार दीपका मार्ग में ट्रको के चलने के कारण लोगो को आने जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। विधायक बनने के बाद पे्रमचंद पटेल ने एसईसीएल दीपका प्रबंधन से मुलाकात कर सडक़ निर्माण करने की मांग की थी। चूंकि अब इस सडक़ का निर्माण किए जाना है। विधायक पटेल सरईसिंगार में भूमि पूजन करेगें इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा अरूणीश तिवारी ,नरेश टंडन , राजू प्रजापति, चुलेश्वर राठौर, हरीश थरवानीय, छतलाल यादव, सहित अनेको भाजपाई, मौजूद रहेगें।

RO No. 13467/11