
कोरबा। एसईकेएमसी की बैठक गेवरा आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागों में जाकर कोयला कामगारों से मुलाकात करेगें। और समस्याओं से रुबरू होगें। इसके बाद से दूसरे दिन गोपाल यादव, डी.के. मिश्रा, विकास शुक्ला, छंद राम राठौर, अनिल राठौर ने विभागों में जाकर कोयला कामगारों से मुलाकात की । रजागामार मे भी रामनाथ कश्यप के नेतृत्व में कोयला कामगारों से मुलाकात की जा रही है। दीपका में सतीश सिंह, मनोज सिंह, शिवशंकर शुक्ला, राम कुमार कौशिक ने कई समस्याओं को जाना कामगारों से मुलाकात करने का सिलसिला लगातार जारी है। बगदेवा में भी अशोक सिंह, अजीत सिंह, उदेश्वर नायक ने कोयला कामगारों से मुलाकात की । कोरबा परिश्चम में यह कार्य संदीप राय के नेतृत्व में किया जा रहा है।




















