वृद्धा से दुष्कर्म का आरोपित फरार

सीतापुर। वृद्धा से दुष्कर्म का आरोपित अभी तक फरार है।24 घण्टे से ज्यादा हो गए लेकिन पुलिस आरोपित को पकडऩे में नाकाम साबित हुई है। मैनपाट के तराई गांव में 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। शराब के नशे में धुत गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।इस घटना के बाद पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से आरोपित फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने काफी हाथ पैर मारे।पर 24 घँटा से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नही कर पाई है।इस संबंध में थाना प्रभारी एससी राय ने कहा कि फिलहाल आरोपित गिरफ्त से बाहर है।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RO No. 13467/11