वेदमंत्रों के साथ गायत्री महायज्ञ में दी गई आहुतियां, कल होगी पूर्णाहुति

कोरबा। सामाजिक क्रांति और आध्यात्मिक उत्थान के दृष्टिकोण से अखिल विश्व गायत्री परिवार शारदा विहार कालोनी में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कर रहा है। आज दूसरे दिन सुबह देव आवाहन के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। वेदमंत्रों की ध्वनि के बीच वेदियों ने आहुुतियां डाली गई।
इससे आसपास का क्षेत्र आस्था और भक्ति में एकाकार हो उठा। गायत्री परिवार की प्रतिनिधि मीता ठक्कर के मार्गदर्शन में स्थानीय टोली इस अनुष्ठान को सम्पन्न करा रही है। आज दोपहर बाद विभिन्न संस्कार संपन्न कराये जायेंगे। 29 दिसंबर को दोपहर में पूर्णाहुति और भण्डारा होगा। आयोजन समिति ने बताया कि क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग इस आयोजन में हमें प्राप्त हुआ है। गायत्री परिवार के राजकुमार देवांगन ने बताया कि सप्त क्रांति और समाज जागरण के लिए वैष्विक स्तर पर गायत्री परिवार अपनी भूमिका पिछले कई वर्षों से निभा रहा है और इसके काफी अच्छे परिणाम प्रत्यक्ष रूप से सामने आये है।

RO No. 13467/10