
नईदिल्ली, 0२ जून ।
लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।
सभी एग्जिट पोल देश में मोदी लहर चलती दिखा रहे हैं। कुछ ने तो एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें दी हैं। वहीं, केरल से भी भाजपा को गुड न्यूज मिली है।एग्जिट पोल में केरल में भाजपा का खाता खुलता दिख रहा है। एनडीए को 2 से 3 सीटें मिलती दिख रही है। यहां की सबसे हॉट लोकसभा सीट तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस को झटका लग रहा है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर साल 2009 से लगातार जीत रहे हैं और इस बार उनका मुकाबला भाजपा के राजीव चंद्रशेखर से है। एग्जिट पोल में थरूर को भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। इस बार थरूर के मुकाबले चंद्रशेखर की लोकप्रियता ज्यादा है। एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर जीत मिलती दिख रही है। कई सर्वे में एनडीए 400 पार जा रही है। वहीं इंडी गठबंधन 120 से 150 सीटों पर सिमट रहा है।























