बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेल दाखिल कराया है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी पहचान निखिल आश्रम के पास रहने वाले धरमवीर साहू(24) से हुई थी। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। युवती ने जब शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इन्कार करते हुए युवती से बातचीत बंद कर दी। युवती ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।