शादी में उपहार मत लाओ, प्रधानमंत्री मोदी को वोट दो बेटे की शादी में आए मेहमानों से पिता की अनोखी डिमांड

हैदराबाद, २७ मार्च । तेलंगाना में एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में अनोखा प्रचार किया। उसने अपने बेटे की शादी में आने वाले मेहमानों से नवविवाहित जोड़े के लिए उपहार न लाकर प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील की। उसकी अपील इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रही है।लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती चार जून को होगी। तेलंगाना की 17 सीटों के लिए 13 मई को एकल चरण में मतदान किया जाएगा। संगारेड्डी जिले के कांधी मंडल के अरुतला गांव निवासी नरसिम्हालु ने अपने बेटे की शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर भी छपवाई है।महिमा रानी के साथ साई कुमार की शादी के निमंत्रण पत्र पर संदेश लिखवाया गया है कि यदि आप नरेन्द्र मोदी जी को वोट देते हैं, तो यह इस शादी का उपहार है। यह शादी आगामी चार अप्रैल को होनी है। नरसिम्हालु ने कहा कि उसके मन में प्रधानमंत्री के प्रति बहुत सम्मान और स्नेह है।

RO No. 13467/11