शादी समारोह के दौरान करंट की चपेट में आकर एक की मौत, दो घायल

जांजगीर-चांपा। शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। धुमाल की लाईट सुधारने के फेर में 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं धुमाल संचालक और एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घटना सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम जर्व की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 1 मार्च की रात ग्राम कनई से एक बारात जवें आई थी। धुमाल पार्टी की धून पर बाराती झूमते नाचते चल रहे थे। इसी दौरान पंचायत भवन के पास घुमाल के ऊपर लगी लाईट बंद हो गई। इसे ठीक करने के लिए घुमाल पार्टी के कर्मचारी ऊपर चढ़े। साथ में ग्रामीण राजू साहू भी ऊपर चढ़ा था। कम ऊंचाई से गुजर रहे 11केवी बिजली के तार की चपेट में आने से राजू साहू को मौत हो गई। वहीं धुमाल संचालक अमर बघेल और कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया बुरी तरह झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अमर बघेल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। वहीं गजेंद्र गुजरतिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

RO No. 13467/10