शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने दुनियाभर में किया 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।इस फिल्म को बेशक प्रभास की सालार से भिड़ंत का नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन किंग खान के प्रशंसकों के बीच डंकी की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है।यही वजह है कि दुनियाभर में भी फिल्म का खूब डंका बज रहा है, वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 100 करोड़ी बन चुकी है। डंकी ने चार दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 211.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने यह जानकारी देते हुए डंकी का पोस्टर साझा किया है और इसके साथ लिखा, इस त्योहारी सीजन में, आपके प्यार ने हमें साल का सबसे अच्छा उपहार दिया है।

RO No. 13467/11