कोरबा।शिष्टा की बैठक पिछले दिनों जेपी कालोनी स्थित युनियन कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी.खांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा एसआर निराला,ताहरू राम, छतराम ने भी कई सुझाव दिए आने वाले दिनों में कई समस्याओं को प्रबंधन के सामने रखा जाएगा। जिसमें रोस्टक पालन के लिए कहा जाएगा। एरिया में आईआर बैठक के अलावा मुख्यालय में भी आईआर बैठक होती है। मुख्यालय में आयोजित बैठक में एरिया की समस्याओं को रखा जाता है।