कोरबा। आज कुसमुंडा एरिया जेसीसी सदस्य व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें संडे ड्यूटी पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया जा सकता है। एसईसीएल प्रबंधन चार हाजिरी वालों को ही संडे ड्यूटी देने के लिए तैयार है। लेनिक श्रमिक संगठन इस बात के लिएराजी नहीं है। उनका कहना है कि श्रमिकों को कई बार काम पड़ जाते है, इसलिए छुट्टी लेनी पड़ती है। अगर वह व्यक्ति संडे को ड्यूटी आता है तो उसे ड्यूटी दिया जाए। इसी तरह आवास की समस्या की भी चर्चा की जाएगी। बाहर से एक हजार से अधिक कोयला कामगार स्थानांतरण होकर कुसमुंडा आये है। उनके सामने आवास की समस्या उत्पन्न हो गई है। उनके पुत्र भी साथ में आये है। उनकी पढ़ाई के लिए व्यवस्था की जानी है। बाहरी व्यक्तियों के बच्चों को एडमिशन न देकर कामगारों के बच्चों को ही महत्व दिए जाने की बात कही जाएगी। बैठक में रमेश मिश्रा, एके अंसारी अमिया मिश्रा, हिरेन्द्र चंद्रा, डीसी झा, अरूण झा, वीरेन्द्र टंडन, अजीत सिंह भी कई समस्याओं को प्रबंधन के सामने रखेंगे।