
कोरबा। युवा मोर्चा के संभागीय प्रभारी रितेश के द्वारा कोरबा क्षेत्र का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई, जिसमें बुथ को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया। मंडल स्तर पर जनवरी माह में कार्यशाला लगाया जायेगा। शक्ति केंद्रों में प्रमुखों की नियुक्ति होगी। इस बैठक में जिला प्रभारी राजेश बेहरा, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, नरेंद्र देवांगन, अनुप यादव, किशन केशरवानी, उत्तम रंधावा, दीक्षित देवांगन, प्रीति स्वर्णकार, समजीत सिंह, सुभाष राठौर, जय गर्ग, रूपेश डिक्सेना, पिंकू रंजन, धनंजय चौहान, प्रकाश यादव, किशन साव, रामायण राठिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



























